दिल्ली विधानसभा चुनाव : लोगों ने बीजेपी को 11 लाख से अधिक सुझाव दिए

नई दिल्ली: दिल्ली के लोगों ने बीजेपी को 11 लाख से अधिक सुझाव दिए हैं. पार्टी के 'मेरी दिल्ली मेरे सुझाव अभियान' के माध्यम से 11,65,636 सुझाव मिले हैं. दिल्ली बीजेपी अध्यक्ष मनोज तिवारी ने कहा है कि इतने अधिक सुझाव से यह स्पष्ट होता है कि दिल्ली वालों के सामने कितनी समस्याएं हैं और उन्हें हल करने के लिए बीजेपी कटिबद्ध है. मनोज तिवारी, सांसद विजय गोयल एवं मीनाक्षी लेखी ने दिल्ली विधानसभा चुनाव के लिए तैयार किए जा रहे है विजन डाक्यूमेन्ट-2020 के लिए पार्टी द्वारा 3 जनवरी से 15 जनवरी तक चलाए गए 'मेरी दिल्ली मेरा सुझाव अभियान' को लेकर गुरुवार को प्रदेश कार्यालय में एक पत्रकार वार्ता को सम्बोधित किया.मनोज तिवारी ने कहा कि दिल्ली भाजपा ने 'मेरी दिल्ली मेरा सुझाव अभियान' चलाया और दिल्ली की जनता से विजन डाक्यूमेन्ट (संकल्प पत्र) 2020 के लिए सुझाव मांगे थे. इस सम्पर्क अभियान में दिल्ली की सभी 70 विधानसभाओं में वीडियो रथ गए और जनता के सुझाव एकत्र किए गए. इसके अलावा एक मिस्ड कॉल नम्बर 6357171717 जारी किया गया था जिसके माध्य् माध्यम से भी सुझाव एकत्रित किए गए. विभिन्न माध्यमों से 11,65,636 सुझाव आएहमने पाया कि हमने जिन 2000 स्थानों पर सुझाव पेटियां लगाई थीं वहां जनता ने विशेष उत्साह दिखाते हुए 5,83,094 सुझाव पत्र हमें दिए है. वीडियो रथ एवं छोटी सभाओं के माध्यम से 3,36,520 तो टेलीफोन रिकॉर्डिंग के माध्यम से 2,66,250 सुझाव आए. छोटे रथों के माध्यम से 1,57,930 सुझाव हमें मिले हैं.

टिप्पणियाँ