नए गाने में बिना पैंट के दिखे प्रियंका और निक, गाने ने रिलीज होते ही मचाया धमाल

Priyanka chopda और Nik Jose कीज और वीडियोज सोशल मीडिया पर अक्सर वायरल होती रहती हैं. अब उनका एक गाना रिलीज हुआ है. इसमें निक जोनस के साथ प्रियंका चोपड़ा नजर आ रही हैं. वीडियो में उनकी कैमेस्ट्री देखने लायक है. दोनों वीडियो में व्हाइट शर्ट में नजर आ रहे हैं. दोनों ने ही शर्ट और जुराबें पहन रखी हैं, लेकिन पैंट नहीं पहनी है. प्रियंका काफी ग्लैमरस लग रही हैं. यह गाना 1980 के 'व्हाट ए मैन गोटा डू' का दूसरा वर्जन है. इससे पहले निक जोनस ने इंस्टाग्राम पर और ट्विटर पर इस गाने का फर्स्ट लुक जारी किया था. इस गाने के रिलीज होने के बाद लाखों लोगों ने
इसे देखा. लोग प्रियंका और निक की जोड़ी को खूब पसंद कर रहे हैं.

वायरल हो रहा वीडियो
इससे पहले प्रियंका चोपड़ा और उनके पति निक जोनस का गोल्डन ग्लोब अवार्ड का वीडियो वायरल हुआ था. इस अवार्ड फंक्शन में प्रियंका पिंक कलर की ड्रेस में डायमंड नेकलेस पहने हुई थीं. वहीं निक ब्लैक कोट-पेंट में काफी स्मार्ट लग रहे थे. इस फंक्शन का एक वीडियो वायरल हो रहा है. इस वीडियो में प्रियंका और निक एक-दूसरे को किस करते हैं. इसके बाद प्रियंका निक के होठों से लिपस्टिक साफ करती नजर आ रही हैं. दोनों एक-दूसरे की कितनी केयर करते हैं, ये भी इस वीडियो में साफ देखा जा सकता है. प्रियंका और निक के प्यार के गवाह इस वीडियो को फैंस ने खूब पसंद किया था.

टिप्पणियाँ